5 Settings to Improve Your Computer Performance

5 Settings to Improve Your Computer Performance – में आपको ऐसी 5 Laptop और Computer settings बताऊंगा जिसकी मदद से आप अपनी कंप्यूटर या फिर लैपटॉप का performance speed बढ़ा सकते है, और अपने लैपटॉप और कंप्यूटर का स्पेस भी फ्री कर सकते हो ।
ये settings 100 % work करते है , ये सारे 5 settings आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में करो और फिर देखो आपका कंप्यूटर और लैपटॉप कैसे मख्खन चलता है। ये सारी settings आपको टाइम पर करनी है, महीने में या फिर 3 महीने में एक बार।


5 Settings to Improve Your Computer Performance – तो चलिए देखते है कोनसी सेटिंग्स आपको अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में करनी है।

 1. Disable Unwanted Startup Programs

  आपने ऐसा देखा हो जब आप अपना लैपटॉप / कम्प्यूटर स्टार्ट करते है, तो उसके साथ साथ कुछ apps या software automatic run/start होते है। जबकि आप उन applications को ज्यादा उसे नहीं करते, वो सारे automatic स्टार्ट हुए applications background में आटोमेटिक चालू रहते है, इसकी वजह से आपके  PC / Laptop पर उन applications का लोड पड़ता है और आपका PC / Laptop स्लो या फिर हैंग होता है। तो चलिए आप कैसे यह ओटोमेटिक स्टार्ट होने वाले Applications/Software को disable कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको आपके लैपटॉप या फिर कम्प्यूटर के main स्क्रीन पर आना है
  • फिर आपको अपने कीबोर्ड पर साथ में ctrl + alt + delete के बटन साथ में दबाने है।
  • उसके बाद आपको एक Task Manager का option मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है,
  • जैसे आप Task Manager पर आते है, तो आपको ऊपर एक ऑप्शन मिलेगा Startup तो उसपे आपको क्लिक करना है ,
  • जैसे आप startup पर click करोगे तो आपको वो सारी apps दिखेगी जो बैकग्राउंड में चालू है और जो आप अपना कम्प्यूटर और लैपटॉप स्टार्ट करते वक़्त साथ में आटोमेटिक स्टार्ट होते है।
  • आप उस apps में से आपको जो unwanted app automatic start ना हो इसलिए  आप उस app पर  right क्लिक करके आसानीसे Disabled कर सकते है ,
  • यह याद रखे सिर्फ अपने सिस्टम वाला (Microsoft) software और antivirus को disabled मत कीजिये।

unwanted startup app/software disabled करने के बाद आपका computer/ laptop पहले से ज्यादा बेहतर चलेगा। और आपका performance और स्पीड improve होगा।


2. System Performance

अगला Settings है System Performance इसकी मदद से आप अपने performance और speed को Improve कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने laptop या Computer के main स्क्रीन पर जाना है। और निचे लेफ्ट साइड आपको सर्च का ऑप्शन मिलेगा,
  • उसमे आपको Control Panel सर्च करना है , उसे open करना है।
  • जैसे आप control panel को ओपन करते है तो आपको उसमे System वाला ऑप्शन ढूंढ़ना है, और उसपे क्लिक करना है।
  • System ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको लेफ्ट sidebar में Advance System Settings का ऑप्शन मिलेगा,
  • उसपे क्लिक करने के बाद आप advance setting में आपको performance के निचे एक ऑप्शन दिखेगा Settings का,
  • उसपे आपको क्लिक करना है तो उसमे आपको by default “Let Windows Choose What’s best for my Computer” ऑप्शन सिलेक्टेड दिखेगा, उसके बदले आप उसके नीचेवाला ऑप्शन “Adjust for best appearance ” वाला ऑप्शन सेलेक्ट करके apply करो , और Ok पे click करदेना।

और इसीतरह आप इस settings को use करके आप अपने laptop या computer का speed थोड़ा और improve कर सकते है।


3. Defragment and optimize drives

इसकी मदद से आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर सिस्टम को और ज्यादा इम्प्रूव कर सकते हो।

तो इसके लिए आपको क्या करना है ,

  • सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के main screen पर आना है।
  • और आपको कीबोर्ड पर window का बटन दबाके सर्च ऑप्शन में सर्च करना हैं, Defragment and optimize drives तो उस ऑप्शन पर क्लिक करना है,
  • जैसे आप Defragment and optimize drives को ओपन करते है तो आपको Windows (C:) ड्राइव सेलेक्ट करके निचे Optimize के ऑप्शन पर क्लिक करना  है, तो आपका device optimize होने लगेगा, optimize के लिए थोड़ा टाइम लगेगा।

इसतरह ये एक और तरीका है अपने लैपटॉप और कंप्यूटर का सिस्टम स्पीड बढ़ाने का।


4. Delete Temp Files / How to Delete Temp Files? / Temp Files डिलीट कैसे करें?

आप के कंप्यूटर या लैपटॉप में कई सारे Temporary files होते है, जिन्हे आप डिलीट नहीं करते , और वो बढ़ते ही जाते है , और वो Temp Files बढ़ने के वजह भी वह आपके सिस्टम को स्लो कर देता है, इसको टाइम पर आप डिलीट कर देते है आप तो आप का कम्प्यूटर या लैपटॉप अच्छेसे फ़ास्ट चलेगा।

चलिए देखते है Temp Files को कैसे delete करें ? –

  • सबसे पहले आपको लैपटॉप या कंप्यूटर के मैं स्क्रीन पर आकर अपने कीबोर्ड पर Windows + R दबाना है, उसके बाद लेफ्ट कोने में एक Run की विंडो ओपन होगी,  उसे window में आपको टाइप करना है %temp% और enter press कर देना ,
  • जैसे ही enter press करते हो आपके सामने एक Temp Files का Window ओपन होगा,
  • बादमे आपको सभी फाइल्स सेलेक्ट करना है, सारी फाइल्स select करने के लिए simple  अपने कीबोर्ड पर ctrl + A  साथ में दबाओ सारे फाइल्स सेलेक्ट होंगे,
  • उसके बाद Right क्लिक करके इन सारी files को डिलीट कर देना है।
  • उसके बाद Main स्क्रीन पर आकर same फिरसे Window + R दबाके उसमे सिर्फ temp लिखके एंटर करना है, फिरसे ctrl + A करके सारी फाइल्स Select करके delete कर देना है,
  • फिरसे same आपको main screen पर आकर फिरसे Window + R दबाके prefetch टाइप करके एंटर करना है, बादमे continue करके Same ctrl + A दबाके All Select करके delete करना है।

यह सारे Temporary Files थे जिसकी वजह से आपका लैपटॉप या कंप्यूटर स्लो चलता है, यह सारे Temp Files डिलीट करने के बाद आपका लैपटॉप या कंप्यूटर अच्छा और फ़ास्ट चलेगा। 


5. Disk Clean Up

कई बार आपके डिस्क में unnecessary फाइल्स होती है जिनकी आपको जरुरत नहीं होती, उसे आप डिलीट नहीं करते यह भी एक कारण है कंप्यूटर और लैपटॉप स्लो और हैंग होने का। आप disk clean up की मदद से वह सारे Unnecessary फाइल्स को हटा सकते है।

चलिए देखते है Disk Clean Up कैसे करते है।

  • सबसे पहले आपको अपने My Computer को ओपन करना है ,
  • My Computer ओपन करने के बाद Windows C का ड्राइव दिखेगा simply आपको उसपे Right click करना है,
  • लास्ट में आपको एक Properties का ऑप्शन दिखेगा, उसपे क्लिक करना है,
  • तो windows C का properties विंडो खुलेगा, उसमे आपको general में Disk Cleanup का ऑप्शन दिखेगा उसपे आपको क्लिक करना है,
  • सेलेक्ट करने के बाद Disk Cleanup calculate होगा वह calculate होने के बाद Disk cleanup का window खुलेगा,
  • उसमे आपको Clean up system files का ऑप्शन दिखेगा simply उसपर क्लिक करो.

जैसे आप क्लिक करोगे तो आपके लैपटॉप और कंप्यूटर में से सारी Unnecessary files automatically delete हो जाएंगी, और आपके लैपटॉप और कंप्यूटर में और ज्यादा स्पेस बढ़ेगा और आपका लैपटॉप फ़ास्ट भी चलेगा।

यह सारी 5 settings करने के बाद आपको सिर्फ अपना लैपटॉप या कंप्यूटर Restart करना है, बादमे आपका लैपटॉप या कंप्यूटर चालू होने के बाद देखो कैसे मख्खन चलेगा। आपका लैपटॉप और कंप्यूटर का performance 100% improve होगा।

तो यह थी 5 बेस्ट settings अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर का performance और स्पीड बढ़ाने का।


2 thoughts on “5 Settings to Improve Your Computer Performance”

Leave a Comment