Backlinks क्या है? और high quality backlinks कैसे बना सकते है?

Backlinks क्या है? और high quality backlinks कैसे बना सकते है?– अगर आप ब्लॉगर है तो आपने बैकलिंक्स का नाम जरूर सुना होगा और जो नया ब्लॉगर होता है, उसे बैकलिंक्स के बारे में पता नहीं होता बैकलिंक्स किसी कीवर्ड को और वेबसाइट को रैंक कराने में मदद करता है और नई ब्लॉगर के मन में यह सवाल जरूर आता है कि बैकलिंक्स क्या होता है? बैकलिंक्स क्यों बनाना चाहिए? बैकलिंक्स से क्या फायदा होता है? बैकलिंक्स कितने प्रकार के होते हैं? और बैकलिंक्स कैसे बनाएं? इस लेख में हम यह सारे टॉपिक कवर करेंगे।

Backlinks क्या है? और high quality backlinks कैसे बना सकते है?

Backlinks क्या है ?

Backlinks क्या है? और high quality backlinks कैसे बना सकते है?

बैकलिंक्स हमारे वेबसाइट को ग्रो कराने के लिए जरूरी होता है बैकलिंक्स का मतलब कि हमारे किसी आर्टिकल का दूसरे किसी वेबसाइट के आर्टिकल में इंटरलिंकिंग करना। बैकलिंक्स हमारे साइट को रैंक कराने में मदद करता है अगर हमने हमारे आर्टिकल का लिंक दूसरे वेबसाइट को इंटरनल लिंकिंग के लिए दिया और उस लिंक से कोई हमारे साइट पर आता है उसे बैकलिंक्स कहते हैं। यूजर उस लिंक को क्लिक करके हमारे वेबसाइट पर पहुंचता है इसका मतलब कि वह एक बैकलिंक है।

बड़े वेबसाइट के बैकलिंक्स तो हर कोई बनाता है इसलिए वह जल्दी रैंक हो जाते हैं और वह सर्च रिजल्ट पर हमें हमेशा टॉप पर ही दीखते है। पर छोटे वेबसाइट को रैंक के लिए हमें बहोत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अच्छा SEO और कीवर्ड का सहारा छोटे वेबसाइट को रैंक करने के लिए लेना पड़ता है।

हम आपको उदाहरण के तौर पर समझाते हैं –

जैसे कि दो वेबसाइट है एक X और दूसरी Y वेबसाइट है। अगर X वेबसाइट के किसी आर्टिकल की URL Y वेबसाइट के किसी उसके Same Niche वाली वेबसाइट पर लिंक ऐड किया है तो X वेबसाइट को Y वेबसाइट से एक बैकलिंक मिला है मतलब वह वेबसाइट से उस लिंक पर क्लिक करके कोई X वेबसाइट पर पहुंचता है तो उसे बैकलिंक कहते हैं।

क्या बैकलिंक्स के मदद से हम हमारी वेबसाइट को रैंक कर सकते हैं ?

यह सवाल बहुत सारे ब्लोग्गर्स को लगा रहता है कि अगर हमने बैकलिंक बनाई तो क्या हमारी वेबसाइट रैंक करेगी ? इसका उत्तर है हां! जरूर करेगी लेकिन उसके लिए भी कुछ कंडीशन है, जैसे कि हम जिस वेबसाइट को बैकलिंक बनाने के लिए कह रहे हैं उसकी Domain Authority और Page Authority अच्छी होनी चाहिए और बैटलिंग Dofollow होनी चाहिए।

हर किसी आर्टिकल को रैंक करने में हमें उसके हिसाब से बैकलिंक बनाने होंगे अगर आप Ahrefs tool का इस्तेमाल करते हैं और कोई कीवर्ड या टॉपिक सर्च करते हैं तो हमें वहां पता चलता है अगर आपको टॉप १० में आपका आर्टिकल रैंक करना है तो आपको इतने इतने बैकलिंक्स बनाने होंगे।

बहुत सारे लोग बैकलिंक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते इसलिए उनकी वेबसाइट जल्दी रैंक नहीं हो पाती। बैकलिंक हमारे वेबसाइट की आर्टिकल को रैंक कराने में मदद करती है सिर्फ बैकलिंक हाई क्वालिटी की होनी चाहिए और spammy और किसी एडल्ट वेबसाइट की बैंकलिंक नहीं होना चाहिए। स्पैमी बैकलिंक्स है तो आपकी वेबसाइट का स्पैम स्कोर बढ़ सकता है। इसलिए आपको spammy बैकलिंक्स का ध्यान रखना होगा।

आपके वेबसाइट के लिए ज्यादा अच्छे DA PA वाली वेबसाइट पर बैंक लिंक बनाने की जरूरत होती है। उतनी ज्यादा आप अपनी वेबसाइट के बैकलिंक्स बनाओगे उतना ही ज्यादा आपके वेबसाइट का रैंक और DA PA बढ़ेगा। और सर्च इंजिन रैंकिंग भी बेहतर होगी बैकलिंक एक Off page SEO का हिस्सा है हाई क्वालिटी बैकलिंक्स से आपका Off page SEO भी इंप्रूव होगा।

Types of Backlinks (बैकलिंक्स के प्रकार)

1 – Dofollow Backlinks

2 – Nofollow Backlinks

मुख्यता बैकलिंक्स के दो प्रकार है Dofollow Backlinks और और Nofollow Backlinks . जब आप अपने खुद के वेबसाइट के किसी पोस्ट में उसी संबंधित किसी दूसरे पोस्ट को लिंक करते हैं उसे Internal Linking कहा जाता है। और जब आप अपने पोस्ट में किसी दूसरे की सी साइट का लिंक डालते हैं, तो उसे External Linking कहा जाता है मतलब यह लिंक एक उस दूसरे साइट के लिए एक बैकलिंक होगा।

Dofollow बैकलिंक्स का मतलब यह होता है, कि अगर हमने किसी वेबसाइट का लिंक अपने आर्टिकल में दिया है और वह Dofollow है इसका मतलब कि उस साइट की हम गारंटी ले रहे है वह साइट अच्छी हैं।

और Nofollow बैकलिंक्स का मतलब है, कि हमने दूसरे साइट का लिंक तो दिया है पर वह Nofollow है इसका मतलब हम उस साइट की गारंटी नहीं ले रहे हैं। और Dofollow रखना है या Nofollow यह हमारे ऊपर रहता है। अगर सामने वाला बैकलिंक्स एक्सचेंज करके अपने साइट के किसी पेज का dofollow लिंक डालता है तो हम भी उसकी dofollow बैकलिंक्स बना सकते हैं इसे बैंकलिंक एक्सचेंज कहते हैं।

Importance of Backlinks (बैकलिंक बनाना क्यों जरूरी है)

सर्च इंजिन को ऑप्टिमाइज करना है तो हमें गूगल पर बेहतर रैंक करने के लिए बैकलिंक्स बनाना जरूरी है। हाई क्वालिटी की बैकलिंक्स हमारे साइड की Domain Authority और Page Authority को बढ़ने में मदद करती है।

कुछ साल पहले गूगल सिर्फ बैकलिंक के आधार पर आर्टिकल और वेबसाइट को रैंक करता था। पर अब ऐसा नहीं है हमारे आर्टिकल को रैंक करने के लिए हमारा आर्टिकल SEO फ्रेंडली होना जरुरी है, यूनिक होना चाहिए, और हाई क्वालिटी का होना चाहिए, कॉपी पेस्ट तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए, आर्टिकल स्पिन किया गया भी नहीं होना चाहिए, गूगल स्पिन किया हुआ आर्टिकल जल्दी समझ लेता है।

आज लोग AI (Artificial Intelligence) के मदद से आर्टिकल बनाते हैं। वह भी गूगल जल्दी समझ लेता है अगर आपका आर्टिकल रैंक हो भी गया पर उसमें क्वालिटी नहीं है तो यूजर आपके आर्टिकल पर रुकेंगे नहीं, और धीरे-धीरे आपका रैंक डाउन होता जाएगा। और बादमे गूगल समझ ही जायेगा की आपका आर्टिकल AI जनरेटेड है, तो वह आपकी साइट डाउन कर देगा। इसलिए हाई क्वालिटी कंटेंट और आर्टिकल लिखना बहुत जरूरी है।

High Quality बैकलिंक्स क्या होती है ?

अगर आपकी लिंक किसी दूसरे वेबसाइट ने अपने आर्टिकल में डाली है पहले तो वह Dofollow होनी चाहिए और उस वेबसाइट का DA PA हाई होना चाहिए और वह आपकी डाली हुई लिंक कम से कम पहले पैराग्राफ के बाद या दूसरे पैराग्राफ के बाद होनी चाहिए। एकदम फुटर में या साइड बार में हो तो भी चलेगी पर बीच में कहीं भी नहीं होनी चाहिए उसे हाई क्वालिटी बैकलिंक्स कहते हैं।

High Quality बैकलिंक्स कैसे बनाएं ?

बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल पड़ता है कि हाई क्वालिटी बैकलिंक्स कैसे बनाएं ? वेबसाइट के लिए अच्छे बैकलिंकबनाने है तो हमें मेहनत और उस समय दोनों लगते हैं। मैंने निचे कुछ कारगर तरीके बताए हुए हैं की बैकलिंक्स कैसे बनाए?

Exchange Backlinks – आपको अपने Niche के रिलेटेड और अपने सामान DA PA वाली वेबसाइट को ढूंढना है, और उनसे कांटेक्ट करके बैकलिंक एक्सचेंज करनी है। इस तरह आप बैकलिंक एक्सचेंज करते है तो आप दोनों का फायदा होगा।

Guest Posting गेस्ट पोस्टिंग करके बैकलिंक्स बनाने का बहुत ही सही तरीका है। क्योंकि इससे हमें Dofollow बैकलिंक्स आसानी से बना सकते हैं। Dofollow बैकलिंक्स बनाने के लिए यह एक सबसे बेहतर तरीका है। जिस वेबसाइट के लिए आप Guest Posting के लिए आर्टिकल लिख रहे है उस वेबसाइट का पहले DA PA और स्पैम स्कोर जरूर चेक कर लीजिये। गेस्ट पोस्टिंग का मतलब होता है कि किसी दूसरे वेबसाइट के लिए हम आर्टिकल लिखें और हमारी वेबसाइट की लिंक उस आर्टिकल में इंटरलिंक करें। Online बहोत सारे Guest posting की Websites आपको मिलेगी। इस तरीके से बैकलिंक बनाना बहोत ही आसान तरीका है , इसलिए आप यह तरीका जरूर अपनाईये।

Social Media Profile – सोशल मीडिया के प्रोफाइल सेक्शन में हमें एक वेबसाइट ऐड करने का भी ऑप्शन मिलता है। सोशल मीडिया वेबसाइट का DA PA बहुत ज्यादा हाई रहता है और आपको इससे Dofollow बैकलिंक आसानी से मिल जाती है। आजकल Twitter, Instagram के अलावा बहुत सारी सोशल मीडिया है जिस पर हम फ्री में बैकलिंक्स बना सकते हैं।

Comment Backlinks – किसी भी वेबसाइट के आर्टिकल के नीचे हमें कमेंट सेक्शन का ऑप्शन मिलता है, और उसमें हमें किसी किसी के निचे कमेंट में वेबसाइट भी ऐड करने का ऑप्शन मिलता है। Nofollow बैकलिंक्स भी साइट के लिए जरूर होती है इसलिए कमेंट के द्वारा हमें Nofollow बैकलिंक्स मिलती है Dofollow और Nofollow बैकलिंक के बीच में यह अंतर है की एक Dofollow लिंक Page Rank सिग्नल पास करता है, इसे SEO लिंक जूस कहते हैं। और नौ फॉलो बैकलिंक्स यह नहीं करता है पर हमारे वेबसाइट के लिए और पेजेस के लिए Dofollow और Nofollow दोनों की Backlinksजरूरी होती है।

अंतिम शब्द

आशा है कि आप को यह आर्टिकल से कुछ फायदा हुआ हो। इसमें हमने बहुत सारे टॉपिक को कवर किया है जैसे कि बैकलिंक्स क्या है ? क्या बैकलिंक्स रैंकिंग में मदद करता है? बैकलिंक्स के प्रकार कितने हैं? बैकलिंक्स बनाना क्यों जरूरी है? हाई क्वालिटी बैकलिंक्स क्या होती है? और इसे कैसे बनाई है? बैकलिंक्स कैसे चेक करें ? यह सारे सवाल के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे तो इस लेख को पूरा पढ़िए। धन्यवाद!

Leave a Comment