यह XUV कर देगी सब XUV कार्स की छुट्टी, दिखने में कोई लक्ज़री कार से कम नहीं है, जानिए पूरी डिटेल इसके बारें में।

Mahindra XUV 3XO – महिंद्रा बैक तो बैक बाजार में तगड़े लुक के साथ तगड़े फीचर्स के साथ बाजार में कार्स लॉन्च कर रही है। जिसमे Mahindra XUV 3XO शामिल है जो अप्रैल में लॉन्च हो रही है। महिंद्रा कारें अपने शक्तिशाली इंजन, शानदार लक्ज़री इंटीरियर और मजबूत एसयूवी के लिए जानी जाती हैं, जिसमे शामिल है XUV400, Marazzo, XUV300, XUV700, Thar, और Scorpio जैसी तगड़ी कार्स। और एक उसमे नाम जुड़ने वाला हैं वो है Mahindra XUV 3XO.

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

Mahindra and Mahindra कंपनी ने बाजार में अच्छी पकड़ जमाई है। महिंद्रा की कोनसी भी कार लॉन्च हो दर्शको की नजर उसपे बानी रहती है, लोग उन्हें खरीदना चाहते है। क्यूंकि महिंद्रा हर बार एक शानदार लक्ज़री और यूनिक लुक के साथ कार बाजार में पेश करती है। अगर आप यह शानदार कार लेने की सोच रहे है, तो हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़िए। चलिए देखते है इस कार के बारें में सारी डिटेल्स।

Mahindra XUV 3XO Specifications –

Mahindra XUV 3XO Engine –

इसमें आपको 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 108bhp की पावर जेनरेट कर सकता है और 1.2 लीटर GDi टर्बो इंजन जो 128bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन देखने को मिल सकता है, जो 115bhp की पावर 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले इन इंजनों में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं।इसके पेट्रोल इंजन 1197 सीसी का है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगी।

Mahindra XUV 3XO Features –

आनेवाली Mahindra XUV 3XO पैनोरमिक सनरूफ होगा। इसमें सी वायरलेस ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AdrenoX कनेक्टेड कार टेक, क्रूज़ कंट्रोल, 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, टाइप-सी यूएसबी आउटलेट है। 

और भी बहुत ज्यादा फीचर्स मिलनेकी उम्मीद है। सुरक्षा के संबंध में, इसमें 6 एयरबैग, चार डिस्क ब्रेक, एक ISOFIX माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESP, TPMS, फ्रंट और रियर सेंसर, एक रियर पार्किंग कैमरा और बहुत कुछ होने की उम्मीद है। इस कार में 360 डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे अच्छे फीचर्स भी आपको मिलेंगे।

Mahindra XUV 3XO Mileage and Speed –

Mahindra कंपनी ने क्लेम किया है कि Mahindra XUV 3XO कार का माइलेज 20.1 kmpl तक की होगी। वहीं, यह XUV महज 4.5 सेकेंड में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ लेगी यह कंपनी का दावा है। XUV 3XO के पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज इतनी होगी।

Mahindra XUV 3XO Cabin –

Mahindra XUV 3XO cabin
Mahindra XUV 3XO Cabin

Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर की बात करें तो इस महिंद्रा कार में 10.25 इंच की दो स्क्रीन मिलेंगी। इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होगा। कार का क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी मौजूदा कारों से अपडेट किया जाएगा। कार में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन का 7-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी होंगे। इसका इंटीरियर एक लक्ज़री लुक देगा, जिससे आपको करोड़ों वाली कार जैसा फील होगा।

Mahindra XUV 3XO Price –

Mahindra XUV 3XO की कीमत की अगर बात करे तो इस कार की कीमत 9 लाख बताई जा रही है। 9 लाख के कीमत में यह शानदार XUV आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी।

Mahindra XUV 3XO Launch Date –

महिंद्रा इंडिया में अगले हफ्ते 29 अप्रैल, 2024 को देश में Mahindra XUV 3XO लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका टीज़र लॉन्च हो चूका है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, हमें फीचर्स, बाहरी डिज़ाइन और ईंधन दक्षता के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल गई है, हमने सारे फीचर्स के बारें में ऊपर बात की हैं।


1 thought on “यह XUV कर देगी सब XUV कार्स की छुट्टी, दिखने में कोई लक्ज़री कार से कम नहीं है, जानिए पूरी डिटेल इसके बारें में।”

Leave a Comment